फतेहपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल जिले में निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला पर भरोसा जताते हुये उनकी कर्मवीर व्यापारियों के प्रति उनके सर्मपण को देखते हुए शिव चंद शुक्ल को एक बार पुन वर्ष के लिये जिलाध्यक्ष मनोनित किया तो वहीं अभी तक संगठन में युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा जितेन्द्र सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को संगठन के प्रति उनकी लगन व कर्मठता को देखते हुए उन जिला कमेटी में मिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सीपी है । साथ ही रिजवान डियर भी पूर्व की ही नीति जिला महामंत्री पद की भूमिका निभाते आएंगे ।
प्रदेश से की घोषणा होने के बाद जिले के व्यापारियों में जानकारी लगी तो जिले के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । शहर के एक रेस्टोरेन्ट में मनोनित जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल, जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव उर्फ सोनू व रिजवान डिगर का व्यापारियों ने माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत व अभिनन्दन किया है । स्वागत के उपरान्त नव-मनोनित जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कंछल द्वारा मुझ पर पुनः भरोसा जताते हुऐ मुझे पुनः 3 वर्ष के लिये जो जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की गयी है । यह सब जिले के व्यापारी भाइयों व जिले के गणमान्य नागरिको द्वारा जो मेरे लिये आर्शीवाद के रूप उनके द्वारा निरन्तर प्रेम व स्नेह मिलता रहता है । यह सब उसी का ही प्रतिफल है जो आज मुझको पुनः एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाया गया ।
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा निरन्तर ही समूचे जिले में व्यापारियों के साथ साथ आम जन मानस की समस्याओ को उठाकर सक्षम अधिकारियो से समस्याओं का निदान भी दिलवाता रहता हूँ । लेकिन अब मैं कंछल के विश्वास को और भी अधिक मजबूत करते हुये पहले से और भी ज्यादा सक्रियता के साथ जिले भर के व्यापारियो भाइयो की सेवा में समर्पित रहूँगा ।
उन्होने सोनू यादव जैसे संगतन के प्रति समर्पित युवा कार्यकर्ता को संगठन में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनित करने के लिये प्रदेश आयक्ष कंछल के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अब नेवी और सोनू मादय की जोड़ी जिले में व्यापारी भाइयों की सेवा करते हुये व्यापार मंडल का पर्चन और भी ऊँचा ले जायेंगी ।
इस अवसर पर नए मनोनित जिला महामंत्री सोनू यादव ने कहा कि मुझे संगठन में इतनी जल्दी जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दिये जाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है ।
उन्होने इसका श्रेय जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल को दिया तो वही प्रदेश अध्यक्ष कंजल के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि अब मैं जिला अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुऐ संगठन और व्यापारियों के प्रति पूरी समर्पण भाव के साथ जिले के व्यापारियों की समस्याओं का निदान करवाने के साथ साथ उनके हर दुख सुख में उपस्थित रहकर जिले के व्यापारियों की सेवा करते हुये संगठन का बुलन्दियो पर ले जाने का कार्य करेंगे बही पुनः महामंत्री पद पर मनोनित रिजवान डियर ने कहा कि शिवचन्द्र शुक्ल का जिलाध्यक्ष बनना फतेहपुर में संगठन के लिये बनना बहुत जरूरी था व सोनू यादव को जिला महामंत्री बनाना सोने पर सुहागा है । उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जो पूर्व में संगठन में रहकर व्यापारियो की सेवा होती रही है वह आगे भी निरन्तर रूप से जारी रहेगी ।
स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण गुप्त, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, युवा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्त,समाजसेवी शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त,महामंत्री दीपक साहू ,उपाध्यक्ष राजू भाई सागा,तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हाफीज, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र शुक्ला, लक्ष्मी कान्त त्रिपाठी,समाजसेवी सजीत सिंह,विवेक यादव,ईश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
