फतेहपुर । थरियांव थाना क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा गांव में लगातार हो रही बारिश ने एक किसान की जान ले ली। बिलंदा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र तिवारी की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाने के बाद हुए सदमे से मृत्यु हो गई ।
राजेंद्र तिवारी जो अपनी पत्नी आशा देवी और तीन बच्चों रामू (20),स्यामू (18) और बिस्नु (15) के साथ खेती करके अपना जीवन यापन कर रहे थे । पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते चिंतित थे ।
रविवार सुबह राजेंद्र तिवारी अपने खेतों में बोई फसल देखने पहुंचे तो देखा कि खेतों में पानी भरा हुआ है और तेज हवाओं ने उनकी फसलें बर्बाद कर दी हैं । फसल की यह स्थिति देखकर राजेंद्र तिवारी को गहरा सदमा लगा और वह खेत में ही गिर पड़े। गांव वालों ने उन्हें तुरंत घर पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई । इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है ।
मृतक राजेन्द्र तिवारी का बड़ा बेटा श्यामु अहमदाबाद में नौकरी करता है और जब उसे पिता की मौत की खबर मिली, तो घर में कोहराम मच गया । पूरे परिवार की जीविका अब पूरी तरह संकट में है । परिवार के मुखिया की म्रत्यु होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा ।
