फतेहपुर । जनपद में आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयावादी की बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद शेख का आगमन हुआ । जिस दौरान जिले के किसानों को हो रही समस्याओं के विषयों पर चर्चा की गई ।
बैठक में चर्चा हुई कि जनपद में सभी टोल प्लाजा में किसानों से अवैध वसूली बन्द की जाए, अंबापुर से मंडराव सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए,हथगाम ब्लाक में ग्राम प्रधानों से कमीशन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है । जिस पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है ।
वही ऐराया ब्लॉक में सलेमपुर नहर से लोधन के पुरवा मार्ग का निर्माण कार्य जाए,हथगांव ब्लॉक के ददना ग्राम पंचायत संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए,जनपद के किसानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न बंद किया जाए । मांगे पूरी न होने पर आगामी अक्टूबर माह के 7 तारीख को कठोधन टोल प्लाजा पर घेराव किया जाएगा ।
आज बैठक की अध्यक्षता कर रहे कौशर अली व मुख्य अतिथि शाहिद शेख,जिलाध्यक्ष अविनाश वर्मा, रिशु ठाकुर, अनीश अहमद, योगेश गुप्ता,योगेश शुक्ला,ज्ञान सिंह,अमन विश्वकर्मा, छोटू सिद्दीकी, सौरभ यादव, सुशील राजपूत, छोटेलाल जी, मनीष तिवारी, विनोद गौतम,सौरभ वर्मा,ब्रह्मदिन,चंद किशोर,हजारीलाल, हरिश्चंद्र, तौफीक सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
