जहानाबाद/फतेहपुर । मालिकाना हक एवं उत्पीडन के विरोध में दुकानदारों द्वारा जारी धरना पांचवें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर समाप्त किया गया । जिसमें दुकानदारों द्वारा तहसीलदार को निष्पक्ष जांच कराने का ज्ञापन भी दिया गया ।
कस्बे के लालूगंज बाजार स्थित दुकानदारों द्वारा एक रसूखदार परिवार के उत्पीडन किये जाने तथा मालिकाना हक के विरोध में चार दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था । जिसमें पांचवें दिन सोमवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने शामिल होकर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आप लोगों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हैं और यह लड़ाई आर पार की लडी जायेगी । व्यापारियों का उत्पीडन करने वालों के विरुद्ध जब-तक लड़ते रहेंगे । जब-तक न्याय नहीं मिल जाता है । तब तक लड़ाई क्रम बद्ध तरीके से लड़ी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि सारे व्यापारी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पांच पांच हजार प्रार्थना पत्रों को भेज कर न्याय की गुहार लगाई जायेगी 15 दिन बाद अपने प्रतिष्ठानो में काली पट्टी बांध कर व्यवसाय करने उसके 15 दिन बाद सभी व्यापारी अपने परिवार के साथ तहसील में धरना देते हुए क्रमवार विरोध जताया जाएगा । हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है । रसूखदार परिवार व उसके मददगार अधिकारियों से है धरना स्थल पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द बाबू टाटा ने कहा जीत व्यापारियों की ही होगी एकता कायम रखें और धरना समाप्त करने की घोषणा की धरना स्थल पर मौजूद तहसीलदार अखिलेंद्र सिंह को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया भी दिया ।
इस दौरान थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी,लेखपाल सुनील कुमार सहित दुकानदार विशाल ओमर,आनन्द गुप्ता, अशोक कुमार, रज्जन लाल, रुद्र देव, सुरेन्द्र कुमार,अशोक ओमर,धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।
