मुंबई : लोकप्रिय हिंदी साहित्यकार राजीव दुबे ने श्री राजीव रंजन ‘ललन सिंह’ मा.सांसद लोकसभा एवं अध्यक्ष उर्जा सम्बन्धी स्थायी समिति से मुलाकात कर उन्हें अपनी संपादित पुस्तक ‘विदित’ साझा काव्य संग्रह पुस्तक भेंट किया ।
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भारत के बिहार राज्य के एक राजनेता हैं । वे वर्तमान में सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य हैं तथा जनता दल के लोकसभा में संसदीय दल के नेता हैं । इसके पूर्व वे चौदहवीं व पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं ।
मुख्यत ये बिहार में लल्लन सिंह के नाम से प्रचलित हैं ।
मुंबई के प्रतिष्ठित इंक़लाब पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित ‘विदित’ साझा काव्य संग्रह पेपरबैक पुस्तक में भारतवर्ष के 43 प्रतिष्ठित साहित्याकारों की उत्कृष्ट कविताएँ संकलित हैं ।साक्षात्कार के दौरान राजीव दुबे जी ने बताया कि उनके और साहित्यकार सागर यादव ज़ख्मी के संपादन में इंक़लाब पब्लिकेशन मुंबई द्वारा शीघ्र ही उनकी एक देशभक्ति साझा काव्य संग्रह पुस्तक प्रकाशित होने वाली है । पुस्तक में भारतवर्ष के प्रतिष्ठित 42 साहित्यकारों की उत्कृष्ट देशभक्ति काव्य रचनाएँ शामिल की जाएँगी एवं प्रकाशन के बाद इस पुस्तक को भारतीय सेना तक प्रेषित किया जाएगा । पुस्तक भारतवर्ष के नागरिकों में देशभक्ति का भाव जागृत कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित करेगी । पुस्तक के कवर का लोकार्पण 26 जनवरी 2022 को किया जाएगा ।
माननीय सांसद जी ने साहित्यकार राजीव दुबे को उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद कहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
