फतेहपुर : सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार आज 24 दिसम्बर 2021 को सिचाई विभाग फतेहपुर के निरीक्षण भवन में श्रीमती अनिता सचान सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा बैठक के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नवीन प्रार्थना पत्रों की जनसुनवायी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
जनसुनवायी के दौरान कुल 20 महिलाओं द्वारा उत्पीड़न शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिनकी सुनवायी के उपरान्त सम्बन्धित विभागांे को प्रार्थना पत्र जाँचोपरान्त कार्यवाही किये जाने हेतु सन्दर्भित किया गया तथा दूरभाष द्वारा सम्बन्धित थाना या विभाग से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । एन्टीरोमियो एवं वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारियों को निर्देश देते हुए महिलाओं के प्रति संवेदनशील पूर्वक कार्यवाही किये जाने की निर्देश दिये गये ।
जिले में महिलाओं से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा की गयी व महिला सुरक्षा व हिंसा उत्पीड़न से मुक्त कराने हेतु जोर दिया गया ।
उक्त बैठक में नीरज कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी फतेहपुर, अनिल कुमार सिंह,प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ,आर0एस0 वर्मा,जिला सूचना अधिकारी फतेहपुर,श्रीमती कान्ती सिंह ,प्रभारी महिला थाना फतेहपुर,सीमा सिंहमहिला सहायता प्रकोष्ठ,रूक्मणी शर्मा,महिला आरक्षी महिला थाना फतेहपुर, श्री राहुल शुक्ला,स्टाफ जिला प्रोबेशन कार्यालय फतेहपुर उपस्थित रहे ।
