1-जन विश्वास यात्रा के दौरान कस्बा बकेवर सब्जी मंडी में हुई जनसभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक कुत्ता मंच की तरफ आ धमका ।
2-उपमुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सभा स्थल पर एक शराबी आ गया जिसे पुलिस बल ने आनन-फानन किसी तरह से बाहर निकाला ।
3-बिंदकी वेद गेस्ट हाउस में सभा के दौरान बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल वह पूर्व ब्लाक प्रमुख मलवा जीतू सिंह के समर्थकों के बीच जिंदाबाद के नारों की होड़ मची रही ।
4-कस्बा बकेवर में सभा स्थल के आसपास घरों की छतों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा ।
5-सभा के दौरान मौजूद महिलाओं मैं आपस मैं इस बात को लेकर खुशर फुसर होती रही कि उनके गांव में तो कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं यहां के नेता झूठ बोलते हैं । इनमें कुछ महिला समूह की महिलाएं भी शामिल थी ।
6-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बावन इमली शहीद स्मारक में उपमुख्यमंत्री को शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करना था लेकिन कार्यकर्ताओं के स्वागत कराने के बाद वहां से बिना श्रृद्धांजलि अर्पित किए प्रस्थान कर गए ।
