फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) । महात्मा गाँधी जयन्ती के अवसर पर अन्त्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक मैरिज हाल मे राष्ट्रभाषा व स्वच्छता के सम्बंध में वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप डा गौतम चौधरी, न्याय भूर्ति उच्च्च न्यायालय इलाहाबाद व विशिष्ठ अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश रणविजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश सिंह तोमर वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने की । गौतम चौधरी ने महात्मा गाँधी व राष्ट्रभाषा पर विस्तृत रूप बात कही तो वही उन्होंने गाँधी के दर्शन का समझाना व हिन्दी भाषा महत्व पर विशेष बल दिया । कहा कि ये दुभाग्य है कि आज कान्वेन्ट के बच्चे हिंदी भाषा में गिनती तक नहीं जानते ।
वही जिला जज ने भी गाँधी पर राष्ट्रभाषा व स्वच्छता पर बहुत अच्छे अदांज में समझाया वरिष्ठ समाजसेवी सन्तोष द्विवेदी ने भी गाँधी के आदर्शों के बारे में जो आज गलत कह रह रहे है । उस पर विशेष रूप से गाँधी जी के बारे में समझने की आवश्यकता है । आयोजक पीयूष दीक्षित ने सभी को धन्यवाद दिया और इस तरह के कार्यक्रम होन से समाज सुधार की बात कही ।
इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार भौर्य, शफीक राइन,रीता सिंह तोमर,श्रवण गौड,सेवानिवृत्त जज शिव कान्त त्रिपाठी,आशीष गौड़,प्रवीण द्विवेदी,आदित्य दीक्षित, शैलेश श्रीवास्तव कल्पना सिंह,ब्रह्म कुमारी,नीरा,बी.के अवस्थी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी. एल द्विवेदी,विकास गुप्ता बांदा मण्डल प्रभारी सहित सैकडो गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
