फतेहपुर । जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ के निर्देश के अनुपालन में अगामी पर्वो/ त्योहार यथा-नवरात्रि पर आम जनमान को सुरक्षित एवं स्वास्थ्य पद्र खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में आज नगर पालिका फतेहपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्यवाही के दौरान कुल 04 नमूनें जांच हेतु संग्रहित किये गये । बुलट चौराहा स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के यश मार्ट से मूंगफली दाना एवं छुहाड़ा (ड्राई डेट्स) के एक-एक नमूनें संग्रहित किये गये । कटरा अब्दुल गनी चौक स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के यश मार्ट से कुट्टू आटा (गृह लक्ष्मी ब्राण्ड) एवं मूंगफली दाना का एक-एक नमूना संग्रहित किया । संग्रहित किये गये सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेशक की प्रयोगशाला में भेजा गया है ।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने,दुकानों में साफ-सफाई रखने,मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणत्तायुक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित न करने के कड़े निर्देश दिये गये । मौके पर उपस्थित आम जन मानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि खुले कुट्टू आटा की बिक्री न की जाय । यदि किसी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा खुले कुट्टू आटा की बिक्री की गयी तो उसके विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
