बिन्दकी/फतेहपुर । पत्रकार एवं समाज सेवी सुशील अवस्थी की छठवीं पुण्यतिथि पर आज गांधी चौराहा बिन्दकी में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग भी दोहराई गई ।

सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार सुशील अवस्थी के चित्र पर उनके पुत्र पत्रकार उपेंद्र अवस्थी द्वारा माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात सभी पत्रकारों का अन्य राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा में अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सुनील अवस्थी ने जिस तेवर के साथ पत्रकारिता की और तमाम जनहित के मामलों में संघर्ष किया वह अविस्मरणीय है उन्होंने अपनी आक्रामक स्पष्ट लेखनी से पत्रकारिता को नया आयाम दिया था । जिनका 6 वर्ष पूर्व अल्पकालीन बीमारी निधन हो गया औऱ स्थानीय पत्रकारिता में एक रिक्तता सी आ गई ।
इस मौके पर पत्रकार सुशील अवस्थी की बिन्दकी नगर में मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग को दोहराया गया और निर्णय लिया गया कि इसके लिए प्रशासन से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर मांग रखेगा ।
इस मौके पर पत्रकार अरुण द्विवेदी,अखिलेश उमराव,बब्लू सिंह,राजू उमराव,रवींद्र शुक्ला,राजेश वर्मा, अमित कुमार देव, सत्येंद्र दीक्षित, राजन कश्यप,विपिन पटेल,आनंद शुक्ला,सोम दत्त द्विवेदी, घनश्याम शुक्ला,प्रमोद कश्यप,सागर शुक्ला,राजेश शुक्ला,चिकित्साधिकारी डॉ० पंकज अवस्थी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे कांग्रेस नेता बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
