बिन्दकी/फतेहपुर । दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान छठे दिन मौत हो गई मौत की खबर मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए । मोहल्ला व कस्बा में शोक माहौल छा गया । सभी लोग दुर्घटना में युवक की मौत पर अफसोस जता रहे हैं । गत 30 सितंबर की दोपहर करीब कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड कुंदनपुर में दो बाइक में आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई । दुर्घटना में एक बाइक में सवार महेश उम्र 40 वर्ष निवासी गौसपुर थाना कल्याणपुर तथा इसी बाइक में सवार त्रिलोकी दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी मोहल्ला जहानपुर कस्बा बिंदकी घायल हुए थे जबकि इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार बृजमोहन उम्र 35 वर्ष निवासी कोरसम थाना कल्याणपुर घायल हो गए । दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने महेश को मृत घोषित कर दिया । गंभीर रुप से घायल त्रिलोकी दुबे व बृजमोहन को प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान त्रिलोकी दुबे की मौत हो गई । युवक त्रिलोकी दुबे की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो-रोकर बिहार हो रहे थे । मोहल्ला व कस्बा के लोग दुर्घटना में त्रिलोकी की दुबे की मौत को लेकर अफसोस जता रहे थे और दुख प्रकट कर रहे थे ।
