बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी विधायक की मौजूदगी में 15 वर्ष से अधूरे पड़े बिन्दकी बाईपास में रविवार को मिट्टी पुराई का काम शुरू हुआ । दशहरा महोत्सव में नगर के अंदर होने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों का आवागमन बाईपास से ही होगा ।

रविवार को बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह नगर के कुंवरपुर रोड स्थित बाईपास पहुंचे बताते चले कि पिछले 15 वर्ष से महज लगभग 100 मीटर की लंबाई में बाईपास अधूरा पड़ा था । लेकिन विधायक जय कुमार सिंह के प्रयासों के बाद किसानों को पैसा भी मिला है । जिसके कारण अब बाईपास का रोडा समाप्त हो गया है । विधायक की मौजूदगी में रविवार को अधूरे बाईपास में तीन जेसीबी लगाकर मिट्टी पुराई का काम शुरू हो गया । मिट्टी पुराई होने और उसके ऊपर रोलर चलने के बाद यहां से आवागमन ठीक तरह से चालू हो जाएगा । खासकर 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव में वाहनों का आवागमन बाईपास से हो ही होगा । अधूरे बाईपास में मिट्टी पुराई के समय लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल सिंह भी मौजूद रहे । इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ,सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यदेव सिंह गौतम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
इस मौके पर शुभम सिंह परिहार ,कर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,संजय अग्रवाल,हेमंत सिंह पटेल,मुकेश कुमार ,विनोद,विजय कुमार शहीद तमाम लोग मौजूद रहे ।
