फतेहपुर : बसपा के घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक आदित्य पांडे के समर्थन में आज जहानाबाद विधानसभा के कस्बा अमोली के दुलीचंद्र विद्यालय में एक विशाल रैली का आयोजन कोआर्डिनेटर प्रयागराज की मौजूदगी में संपन्न हुआ । बसपा की रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर विपक्षी दलों के होश उड़ गए और उनका ब्राम्हण दलित समीकरण विगडता नजर आने लगा । विशाल रैली की जहानाबाद विधानसभा की चौपालों में चर्चा शुरू रही । इस रैली में पूर्व विधायक आदित्य पांडे के 10,000 से ज्यादा समर्थक मौजूद रहे और आने वाले चुनाव में विजयश्री दिलाने का भरोसा दिलाया ।
रैली में आए हुए विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बसपा के घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है । उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का चुनाव के समय किया गया वायदा सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से झूठा निकला ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है और किसानों का पूरा हश्र हुआ है । सालों को पानी उपलब्ध नहीं है डीजल पेट्रोल की महंगाई से निजी सिंचाई बहुत महंगी हुई है यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी चरम पर है और की दरों में बेतहाशा वृद्धि होने से किसान के सामने उत्पादन कम होने से रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है ।
उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जो विकास बसपा के शासनकाल में जहानाबाद विधानसभा का हुआ था वह सपा और भाजपा के शासनकाल में नहीं हो पाया ।
उन्होंने रैली में आए हुए अपार जनसमूह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें पात्र है कि उनके विधानसभा में उनके समर्थकों और चहेतो की कमी नहीं है ।
बसपा की इस रैली के मुख्य अतिथि प्रयागराज के कोऑर्डिनेटर अशोक गौतम ने श्री पांडेय की प्रत्याशिता पर मोहर लगाते हुए कहा कि सभा में उमड़े जन समुदाय सेव पूरी तरह आशान्वित हैं कि श्री पांडेय की प्रचंड बहुमत से जीतेंगे ।
विशिष्ट अतिथि राजू गौतम,डॉक्टर दीप गौतम ,अरुण कुमार शंकर ने श्री पांडेय की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से श्री पांडेय की अगुवाई में जहानाबाद विधानसभा का अभूतपूर्व विकास होगा ।
खितौरा जिला कार्यकर्ता जी पार्टी से संबंधित गीतों को प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा ।
रैली को सफल बनाने वालों में से पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज पासी छोटे लाल निषाद सिपाही लाल यादव जी प्रकाश लोधी चंद्रपाल वकील अहमद प्रदीप गर्ग सुरेश कोरी प्राण नाथ मिश्र सुनील गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम जहानाबाद के चेयरमैन हाजी अनवर उल हक को चंद्रभान यादव फूलचंद गौतम विमल पासी सोनू गौतम कौशल पटेल सुरेंद्र गौतम विनोद गौतम रमेश गौतम प्रसाद त्रिवेदी शर्मा कुलदीप तिवारी मनोज शुक्ला संतोष शुक्ला आदर्श इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शुक्ला जी,पूर्व खंड विकास अधिकारी जगदीश नारायण शुक्ला,लईक अहमद संतोष तिवारी सहित देवमई विकासखंड ,अमौली व खजुहा विकास खंड अनेक ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे ।
