बिन्दकी/फतेहपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जगह जगह पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है । मतदाताओं को यह विश्वास दिलाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मतदाता जहां पर बटन दबाता है उसी पार्टी को या उसी चिन्ह को वोट जाता है ।
आज रविवार को बिंदकी नगर के कोतवाली परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर राम प्रकाश द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शन किया गया मास्टर ट्रेनर राम प्रकाश द्वारा लोगों से मशीन द्वारा वोट डलवाया गया वोट डालने के बाद वीवीपैट मशीन से जो पर्ची निकली उस को दिखाया गया । जिसके चलते मतदाताओं को विश्वास दिलाया गया कि जिस चिन्ह जा जिस पार्टी में बटन दबाया जाएगा वोट उसी को मिलेगा । मास्टर ट्रेनर राम प्रकाश ने कहा कि कुछ लोग गलत अफवाह फैलाते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बटन दबाने के बाद एक ही पार्टी या एक ही विशेष स्थान पर बैठ जाता है ।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव ने भी मतदान का भी हलचल किया उन्होंने देखा कि इस चिन्ह पर बटन दबाया गया । वीवीपैट के मशीन में देखने को मिला कि उसी चिन्ह पर वोट पड़ा है ।
इस मौके पर कोतवाली बिंदकी के सिपाही रणवीर सिंह पटेल लेखपाल भान सिंह राजस्व विभाग के रणवीर सिंह यादव के अलावा सिपाही रमन सिंह यादव सिपाही राजेंद्र सिंह सिपाही लोकेंद्र सिंह सिपाही योगेंद्र सिंह दीवान नंदलाल सिपाही आशीष के अलावा सुभाष मिश्रा तथा डल्ली पांडे आदि लोग मौजूद रहे ।
