फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है । इसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है यह बात बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आलमगंज गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कहा ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है महंगाई बढ़ी है भ्रष्टाचार बढ़ा है जनता परेशान है किसान परेशान है । किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है खाद्य महंगी हो गई है और खाद की मात्रा 50 किलो की जगह प्रति बोरी 45 किलो कर दी गई है जबकि अधिक कर दिए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेश पार्टी का जो प्रतिज्ञापत्र है वह पूरा किया जाएगा शिक्षा व नौकरी में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा ।महिलाओं को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बिजली की दर आधी की जाएगी तथा महिलाओं का विधानसभा चुनाव में 40 परसेंट आरक्षण दिया जाएगा ।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे के अलावा कांग्रेसी नेता नवीन केडिया काग्रेस नेता राजेश तिवारी विनोद द्विवेदी नसरुद्दीन बबलू पटेल कालिया नीलम भारती मुनींद्र तिवारी सहित तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

