फ़तेहपुर । संयुक्त महिला समिति के द्वारा गरबा डांडिया कराया गया । संयुक्त महिला समिति के तत्वधान में 10 वर्षों से निरंतर गरबा डांडिया आयोजन कृष्ण बिहारी नगर वर्मा चौराहा फतेहपुर देव गार्डन में आयोजित कराया जा रहा है । कार्यक्रम का शुभारंभ डीओ अमृता सिंह के द्वारा हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमा शरण गुप्ता ने बताया विगत 10 वर्षों से समिति के द्वारा गरबा डांडिया आयोजन नि:शुल्क होता आ रहा । इस बार सौ रुपए एंटी फीस रखी गई । जिसे सभी ने खुशी से सहज भाव से स्वीकार किया । वही पंडाल में जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे बच्चियों नवरात्रि उत्सव में भाग लेते हैं और मां दुर्गा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं । साथ ही संस्था के द्वारा उनकी कला को प्रोत्साहित किया जाता है ।
उनका कहना है आधुनिकता के चलते हमारे भारतीय संस्कृति कहीं न कहीं पिछड़ती जा रही है । इस तरह के कार्यक्रम हमारे समाज के लिए सकारात्मक व नई ऊर्जा प्रदान करता है । जिससे आपसी प्यार समरसता बनी रहती है । हमारी संस्कृति परंपराएं आने वाली पीढियां के लिए एक उदाहरण हैं । हम सब मिलकर मां दुर्गा के सम्मान में गरबा डांडिया करते हमारी धार्मिक आस्था मजबूत होती है । कार्यक्रम में तमाम आयोजन रखे जाते हैं महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता बच्चों के लिए गेम्स फूड ,ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता क्लासिकल डांस आदि प्रतियोगिता रखी जाती हैं और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है संस्था का उद्देश्य अपनी भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना है । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां की आरती से हुआ । समिति की सभी महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस में रैम्प वॉक के द्वारा सभी का मन मोह लिया । महिलाओं ने डांडिया डांस में खूब धूम मचाई कार्यक्रम संचालन मयंक भास्कर व सिद्धार्थ दुबे के द्वारा किया गया ।
समिति पदाधिकारी स्मिता सिंह ने कहा हमारी संस्कृति हमारी पहचान है हमें इसे बनाए रखना है ।
इस मौके पर नीता गुप्ता, वंदना द्विवेदी आदि पदाधिकारी ने सभी महिलाओं का स्वागत किया । कार्यक्रम में वर्षा अग्रहरि,रश्मि शिवहरे ,संगीता द्विवेदी,रीता सिंह तोमर,उपासना शरण,सांत्वना सिंह,साधना चौरसिया, कविता गुप्ता,आदि उपस्थित रहे । सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में ज्ञानस्थली विद्या मंदिर के द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया संस्था उमा शरण गुप्ता ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया ।
