फतेहपुर । किसान संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह पटेल एडवोकेट ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । जिसमें अवगत कराया की चौफेरवा रोड से हैबतपुर की 5 किलो मीटर का पक्की सड़क का डामरी करण खराब हो गया था । जो कि ब्लॉक भिटौरा के अंतर्गत आता है । सड़क की डामर उखड़ गई है । जिस में कई जगह गड्ढे हो गए हैं । जिससे राजगीरों को चलने व रात आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्षेत्र के लोगों ने सड़क डामरीकरण कराने की मांग करते हुए कहा कि हम किसानों से मिलने गए तो देखा कि मिट्टी उखड़ गई है इसलिए डामरीकरण कराया जाए जिससे राहगीरों को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो ।
