फतेहपुर । श्री जय हनुमान मंदिर चौक पूर्व जिला मंत्री भाजपा राम प्रकाश गुप्ता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आगामी विजयदशमी पर निकलने वाली देवी देवताओं की सवारियां दशहरा के दिन हनुमान मंदिर चौक से सांयकाल 05 बजे भिन्न मार्गो में चौक चौराहे से कोतवाली रोड होते हुए मोटेश्वर महादेव मंदिर पीरनपुर जाती है वहां से वापस रामलीला मैदान ज्वालागंज में आती है फिर रामलीला कमेटी की सवारियों के साथ ज्वालागंज बस स्टाप होते हुए बाकरगंज ,लाठी मोहाल, चौगलिया होते हुए चौक हनुमान मंदिर आती है । जिसका मार्ग कहीं-कहीं बहुत खराब है, सवारियों एवं दर्शको के आने जाने में कठिनाइयां होगी जिसका मरम्मतीकरण कराना अति आवश्यक है । साथ ही सवारियां रात में निकलती है ।इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की कृपा करें । मार्गो में अतिक्रमण बहुत है जिसको हटाया जाना अति आवश्यक है साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था रहे ऐसी आप से अपेक्षा के साथ आग्रह है ।
मुलाकात करने वालों में जिला धन्नजय द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष विनोद मंत्री भाजपा कुलदीप भदौरिया, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विनोद चंदेल आदि लोग रहे ।
