फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो व अपराधों की रोकथाम तथा वांछित वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जाफरगंज व प्रभारी निरीक्षक चांदपुर के कुशल परिवेक्षण में आज थाना चांदपुर पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारन्टी नरेश पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम चांदपुर फतेहपुर उम्र करीब 40 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0 336/17 सम्बन्धित अ0सं0 25/16 धारा 147/148/149/452/323/504 /506/427 IPC सम्बन्धित न्यायालय एसीजेएम कोर्ट नं0 2 फतेहपुर तारीख पेशी 31 अक्टूबर 24 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु फतेहपुर रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय,
का0 बृजेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
