फतेहपुर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग फतेहपुर की जिला स्तरीय समिति की बैठक आज जिलाधिकारी के आदेशानुसार अपरजिलाधिकारी (वि०/रा) की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेंट फतेहपुर में सम्पन्न हुई । जिसके बिन्दुओं में नगर क्षेत्र में संचालित चाट,पिज्जा,बर्गर,फास्ट फूड के ठेलों के खाद्य कारोबारकर्ताओं को नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श स्ट्रीट फूड हब स्थाित किया जाना है । अधिशाषी अधिकारी,नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा आदर्श स्ट्रीट फूड हब हेतु स्थान चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है । जिस पर अधिशाषी अधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिए गए कि आदर्श स्ट्रीट फूड हब हेतु एक ले आउट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करें । जनपद में संचालित आबकारी की समस्त थोक व फुटकर दुकानों को खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित किया जाना है । जिस पर आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के अन्तर्गत अवशेष आबकारी दुकानों को खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें ।
जनपद में संचालित खाद्य एवं रसद विभाग की उचित दर की समस्त दुकानों को खाद्यलाइसेंस/ पंजीकरण से आच्छादित किया जाना है । जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए गए कि इस माह के अन्त तक अवशेष खाद्य एवं रसद विभाग की उचित दर की समस्त दुकानों को खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें ।
जनपद में संचालित खाद्य प्रसंस्करण विभाग की अवशेष 3 प्रतिष्ठानों को इस माह के अन्त तक खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित कराने के निर्देश दिए गए । व्यापार मण्डल द्वारा अवगत कराये गये चिन्हित स्थानों पर नूडल्स जो कि आवासीयपरिसर में निर्माण किए जा रहे हैं । इसको अधिशाषी अधिकारी व खाद्य सुरक्षा विभाग को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । व्यापार मण्डल द्वारा खोया,पनीर व नमकीन में गुणवत्ता की शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।
एमडीएम व आई०सी०डी०एस0 के अन्तर्गत दिए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जॉच तथा प्राप्त जॉच रिपोर्ट की सूचना सम्बन्धित विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए । त्योहारों के दौरान फलों यथा-केला,पपीता के पकाने में प्रयुक्त किए जाने वाले कार्बाइड एवं अन्य प्रतिबन्धित रसायनों के प्रयोग के रोकथाम हेतु निर्देश दिए गए ।
FSSAI की योजना ईट राइट कैम्पस हेतु जिला कारागार को ईट राइट कैम्पस प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
व्यापार मण्डल के सहयोग से जनपद में संचालित समस्त मेडिकल स्टोरों में कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने तथा शिड्यूल एच1 तथा एक्स की दवाओं का क्रय-विक्रय कापूर्ण विवरण रजिस्टर में संरक्षित कराने हेतु औषधि निरीक्षक को नि्देश दिए गए ।
बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी, उप द्ग्धशला विकास अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी, आबकारी अधिकारी,उपविपणन अधिकारी,जिला बॉट एवं माप अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक,जिला उद्यान अधिकारी,उपायुक्त उद्योग, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।
