फतेहपुर । थरियांव थाना क्षेत्र के सुधावा ग्राम पंचायत में नवरात्र के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के दरबार में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ो माताएं और बहनो भव्य रूप से सिर में कलश रखकर गांव से निकलते हुए मां के जयकारे भी लगाती रही । वहीं गांव से माताएं और बहनें सिर में कलश लेकर गांव से पैदल चलते हुए नेशनल हाईवे होते हुए बिलंदा गांव स्थित मां आनंदी देवी मंदिर पर दर्शन करने के बाद मंदिर के पुजारी धूमन महाराज ने माता और बहनों को चंदन लगा करके आशीर्वाद देते हुए मां आनंदी देवी माता का दर्शन भी कराया गया ।
वही मंदिर परिसर में माताएं बहने गीत और जागरण करने के बाद 1 घंटे का दर्शन करने के बाद मंदिर से वापस लौटकर पुनः कलश यात्रा शुधवा गांव में समापन किया जाता है । जहां बड़ी संख्या में माताए और बहने देवी जागरण के साथ-साथ कन्या भोज और प्रसाद वितरण किया जाता हैं । प्रसाद लेने के लिए मां के दरबार मे सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। मां दुर्गा के पंडाल में 9 दिनों में अलग अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देती हैं जहां श्रद्धालु दर्शन करने के बाद पूजा अर्चना कन्या भोज प्रसाद वितरण करते हैं ।
इस मौके पर सुनील कुमार ने बताया कि गांव में विगत 20 वर्षों से मां दुर्गा की कलश यात्रा गांव से पैदल माता और बहाने चल करके बिलंदा स्थित मां आनंदी देवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं कलश लेकर मां के दरबार में रख दिया जाता है और अपनी मां की मुरादे पाने के लिए मन्नत करती । वही दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन कराया जाता है ।
वही ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि गांव में नौ दिनों की नवदुर्गा पूजा दरबार में 90 दिन भव्य रूप से कलश यात्रा माता बहनों निकलते हुए वीरेंद्र स्थित जय मां आनंदी देवी मंदिर में दर्शन करते हुए लौटकर गांव में मां के दरबार में समापन हो जाता है ।
वही हसवा चौकी प्रभारी सुमित देव पांडे पूरी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे ।
