फतेहपुर /बिन्दकी : समाजवादी पार्टी की विचारधारा की लौह अब जगह जगह जलने लगी है प्रदेश से लेकर जनपद जनपद में समाजवादी पार्टी का कारवां बढ़ता हुआ नजर आ रहा है ।
जिस तरह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव “समाजवादी विजय रथ यात्रा पर सवार होकर जनता के बीच में पहुंच रहे हैं और भीड़ का जमवाड़ा बृहत स्तर पर है । उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है ।
इस मौके पर 239_विधानसभा बिन्दकी में भावी प्रत्याशी बार एसोसिएशन अध्यक्ष “नरेन्द्र प्रसाद मिश्र” ने कहा कि जिस तरह हमारे नेता अखिलेश यादव लगातार विजय रथ यात्रा पूरे प्रदेश में जनता से संवाद स्थापित कर रहा है उसी तरह विधानसभा बिंदकी में मेरे द्वारा सारे बूथों पर समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचानें का काम कर रहा हूँ और इस समय जो प्रदेश में सरकार है वह पूरी तरह फेल है । इस भाजपा की सरकार ने आम जन और युवाओं को प्रताड़ित करने का काम किया है ।
मिश्र ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने तो बड़े-बड़े भाषण और विज्ञापनों में कहा है कि हमने लाखों नौकरियां दी हैं, तो युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिली । अब समाजवादी विजय रथ निकला है, आने वाले समय में इस झूठी सरकार का सफाया होगा ।
ऐसा ही एक सम्मेलन जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम शुरू हुआ । 239_ विधानसभा बिन्दकी कुंवरपुर रोड फायर ब्रिगेड के सामने महादेव गार्डेन के बगल में कार्यक्रम स्थल में सुबह से ही भारी भीड़ जमा होने लगी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद व जिला अध्यक्ष विपिन यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । कार्यक्रम स्थल पर जुटी भारी भीड़ को वरिष्ठ नेता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र द्वारा जल पान भी कराया गया और सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का पूर्व सांसद अशोक पटेल ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
वहीं बिंदकी विधानसभा के युवा समाजवादी नेता जीतू उत्तम पटेल ने राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद फतेहपुर जनपद के जिला अध्यक्ष विपिन यादव का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
कार्यक्रम स्थल पर आए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिले के जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि अब वह समय चला गया जब जीतने वाला विधायक अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करता था । अब ऐसा नहीं होगा जो भी विधायक बनेगा पहले बूथ स्तर के कर्मचारी कार्यकर्ताओं से बात करेगा इसके बाद ही उस क्षेत्र में काम करेगा ।
पूर्व सांसद अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के झांसे में नहीं आना है आप के गाँव में तरह-तरह के बाजीगर गांव गांव आकर के आप लोगों को भडकाने का काम करेंगे मगर अब उनके झांसे में नहीं आना आप सभी को साईकिल वाले खाने की बटन दबाकर के माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाना है ।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद,जिला अध्यक्ष विपिन यादव के अलावा जिला महासचिव जीडी कुशवाहा,डॉ० अशोक पटेल,जीतू पटेल ,रामेश्वर दयालु गुप्ता,जहानाबाद आबिद हसन,जिला उपाध्यक्ष सुरिज पाल रावत, विधानसभा अध्यक्ष अनुरुद्ध यादव,जितेन्द्र कोरी ,जोन प्रभारी यूनुस खान ,नगर अध्यक्ष रफात हुसैन न्यारिया ,सभासद इकरार बेग (लाला) आदि लगभग हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
