– गाँव गाँव में है एक ही आवाज और एक ही नारा “जीतू उत्तम” को है जीतना है और समाजवाद को लाना ।
फतेहपुर /बिन्दकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 की चुनावी गरमागरमी का जोर शोर जनपद में ही नही प्रदेश पर जगह-जगह देखने को मिल रही है ।
239_विधानसभा बिन्दकी के भावी उम्मीदवारों में बहुत ही चर्चित उम्मीदवार जीतू उत्तम पटेल में एक मात्र सक्रिय भूमिका निभाने वाला चेहरा है । बिन्दकी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कई कद्दावर प्रत्याशी अपना अपना दांव लगाए हुए हैं । बिन्दकी विधानसभा में लगभग एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं लेकिन 239_विधानसभा की सीट किस प्रत्याशी के पाले में आती है ये तो किस्मत की बात होगी ।










लगातार महीने भर से जीतू उत्तम पटेल बिन्दकी विधानसभा के सारे गाँवों में समाजवादी पार्टी की विचारधारा और जन जन से जनसंपर्क कर लोगो को पार्टी की घोषणा और विकास से रूबरू करा रहे हैं वही आज ग्राम कोराई में जीतू उत्तम पटेल का काफिला पहुंचा जहाँ पहुँचने से पहले ही लोगो ने जीतू पटेल का अभिवादन किया और नागरिकों द्वारा पटेल जी को आड़े हाथों लिया सबके सम्मान से प्रत्याशी जीतू उत्तम पटेल भाव विभोर हो गए । सभी जगह गाँव गॉंव में इनकी लहर दौड़ गई है । उन्होंने कहा कि जो काम अभी तक अधूरा है वो सबसे पहले क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में शामिल होगा बिन्दकी बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करने का काम सबसे पहले होगा । रास्तों का डामरीकरण किया जाएगा ,आवारा पशुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी । आम जन से लेकर सभी के साथ समान्य व्यवहार किया जाएगा । विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विकास का फैसला, जनता का फैसला होगा ।
इस मौके पर जीतू उत्तम पटेल के अलावा राहुल अग्निहोत्री ,रवि ,सेक्टर प्रभारी के साथ आदि लोग उपस्थित रहे ।
