
बकेवर/फतेहपुर । ब्लॉक संसाधन केंद्र देवमयी में समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई । इस कार्यशाला में सभी प्रधानाध्यापकों को उनके विद्यालयों को कैसे निपुन बनाना है इसके बारे में विस्तार से बताया गया । इस कार्यशाला के लिए सभी सन्दर्भदाताओं (एआरपी) को विकास भवन में दक्ष किया गया था । सभी एआरपी ललित उमराव, आलोक द्विवेदी, ललित कुमार,विजय द्विवेदी,सुनील गौतम ने पीपीटी की सहायता से बारी बारी से प्रधानाध्यापकों को विद्यालय कैसे निपुन बनाया जाये । इसके बारे में विस्तार से बताया गया ।शिक्षकों द्वारा समूह कार्य के माध्यम से निपुन कार्ययोजना प्रस्तुत की गई । एलएलएफ के ब्लॉक समन्वयक परविन्द चौहान ने बताया कि इस कार्यशाला की योजना सीडीओ सर के निर्देशन में बनाई गई थी । खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए निर्धारित समय मे निपुन विद्यालय बनाने हेतु आह्वाहन किया । इस कार्यशाला में एलएलएफ से स्वाति गुप्ता, कुंज बिहारी एवं समस्त शिक्षक मौजूद रहे ।
