फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग भरण पोषण अनुदान योजना, कुष्ठावस्था पेंशन एवं इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो उक्त पेंशन को प्राप्त कर रहे हैं । वे लाभार्थी अपने सम्बन्धित बैंकों में आधार कार्ड ले जाकर अपने खातों में प्रक्रिया को पूर्ण करा लें । जिससे कि निदेशालय स्तर से द्वितीय त्रैमासिक किश्त का भुगतान किया जा सके अगर लाभार्थियों के द्वारा अपने सम्बन्धित बैंकों में जाकर खातों में एनपीसीआई नहीं कराया जाता है तो दिव्यांग पेंशन की धनराशि निदेशालय स्तर से प्रेषित नहीं की जायेगी ।
