फतेहपुर । आज बुधवार को जनपद में नेशनल हाइवे दो पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी । घटना में हाइवे पर खड़े ट्राला ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार जा घुसी जिसमें कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने तीनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । जानकारी के अनुसार तीनों मृतक कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। जो प्रयागराज जा रहे थे ।

सीओ बिन्दकी वीर सिंह ने बताया कि जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर आज बुधवार की सुबह कानपुर के ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेनो कार हाइवे पर खड़े ट्राला ट्रक में पीछे से जा घुसी । हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए कार में फंसे तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाला । जब तक कार में सवार मनोज शुक्ला पुत्र जीवन शुक्ला 65 वर्ष और अविनाश चन्द्र पुत्र ओमकार नाथ 64 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । वही गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां मौजूद डॉक्टर ने तीसरे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक अपना फ़ास्ट टैग रिचार्ज करवा रहा था । वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
