फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । जो मु0अ0स0 125/2024 धारा 61(2)/87/137(2) बीएनएस से सम्बधित था अभियुक्त कुलदीप पुत्र तिलक सिंह निवासी मोहल्ला आलमपुरा महोबा थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश चन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी मुसाफा थाना बकेवर व का0 धीरज यादव रहे ।
