फतेहपुर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसरण में मैं रविन्द्र सिंह उ०प्र० राज्य के फतेहपुर जिले का जिला निर्वाचन अधिकारी,निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से संसदीय/विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-238-जहानाबाद, 239-बिन्दकी, 240-फतेहपुर,241-अयाह शाह,242-हुसैनगंज एवं 243-खागा(अ०जा०) के लिए विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों की,उनमें से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुये मतदान क्षेत्रों अथवा मतदाता-समूह के लिए, उपबंध करता हूँ । मतदेय स्थलों की अनुमोदित सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सर्वसाधारण के अवलोकनार्थ हेतु उपलब्ध है । जनपद के 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन प्रस्ताव को आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है । जिसका विवरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 238–जहानाबाद में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–358 ,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या–358 है ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 239– बिन्दकी में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–345, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या–346 है । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 240–फतेहपुर में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–383,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या–383 है ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 241–अयाह शाह में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–306, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या–306 है । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 242–हुसेनगंज में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–354, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या–354 है । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 243– खागा में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–397 ,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या–397 है ।
06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की पूर्व में मतदेय स्थलों की कुल संख्या–2143,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की कुल संख्या–2144 है ।
