फतेहपुर । जिले के राधानगर निकट खुशवंतराय गेट के पास श्री खाटू श्याम समिति द्वारा विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम तीसरी बार संपन्न हुआ । जिसमें बाबा श्याम को 56 भोग,आरती, एवं जन्मोत्सव को बडे धूम धाम से मनाया गया । जिसमे अध्यक्ष हितांशु अग्रहरि ने सर्वप्रथम खाटू श्याम बाबा की आरती की और उन्हें 56 भोग लगाया उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, संरक्षक मोहित गुप्ता, देव नारायण,अरविंद,अनुज पटेल,अखिलेश,अखिलेश यादव,अरुण सिंह, अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, यश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
