बिन्दकी/फतेहपुर । बलात्कार के मामले में एक आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई करने के पश्चात उसे न्यायालय भेज दिया ।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चुरामन खेड़ा गांव मोड़ के समीप मुखबिर की सटीक सूचना पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 11 बजे वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यदेव सिंह गौतम ने हमराही सिपाहियों के साथ रेप के आरोपी युवक शैलेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम नंदौली कोतवाली बिन्दकी फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया । जिसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके उसे न्यायालय भेज दिया । पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जबरियां एक महिला के घर में घुस कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था । जिसमें पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था ।
