फ़तेहपुर । समुचे जनपद में इस बार करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला । करवा चौथ के एक दिन पहले बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली है । इस दौरान महिलाएं करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजारों में पहुँच कर पूजा का सामान और करवाचौथ के पर्व पर सोने व चाँदी के आभूषण भी खरीदे ।

नगर के चौक इलाके स्थित श्री राम ज्वेलर्स ने के प्रोपराइटर पप्पन रस्तोगी, आनंद स्वरूप रस्तोगी एवंहरिओम रस्तोगी ज्वेलर्स आदि दुकानदारो ने बताया कि इस करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं का आकर्षण डिज़ाइनर ज्वेलरी के आभूषण की तरफ ज्यादा रुझान रहा । कोरोना के प्रकोप के बाद से ही लोगों की रुचि कम हुई थी ।
वही बाजार सुने पड़े थे और व्यापारियों का कारोबार भी नहीं चल रहा था । पिछले करीब 4 से 5 वर्षों से त्यौहारों के दौरान भी कारोबार अच्छा नहीं हो रहा था । इस वर्ष बाजारों में दिख रही भीड़ से व्यापारियों में उम्मीद जगी है । पहले दशहरा, इसके बाद करवाचौथ और अब कुछ दिनों के बाद दिवाली आने वाली है ऐसे में कारोबार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए है ।
बाजार में भी महिलाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है । इस दौरान महिलाएं विभिन्न दुकानों से खरीददारी करती हुई नजर आई तो वहीं युवतियां भी जगह जगह पर मेहंदी लगाती हुई नजर आई ।
