बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह का स्थानांतरण महिला थाना प्रभारी फतेहपुर में हो जाने पर थाना परिसर में उन्हें विदाई पुलिस स्टाफ द्वारा पुष्प माला देकर दी गई । इस मौके पर उपनिरीक्षक रीतेश राय ने थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह के चार माह के कार्यकाल की उपलब्धियां बता कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने अपने कार्यकाल में थाना स्टाफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और स्थानीय पत्रकारों के सहयोग की सराहना किया ।
आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ उप निरीक्षक ब्रम्हदेव यादव, उप निरीक्षक रीतेश राय,उपनिरीक्षक उमेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी देवमई, चौकी प्रभारी मुसाफा,आरक्षी आलोक,आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी सदानंद पाठक,आरक्षी अतुल पाल,आरक्षी राहुल व महिला आरक्षियों सहित सम्पूर्ण थाना स्टाफ, गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे ।
नवागंतुक थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण किया
नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह ने आज ही आकर अपना कार्यभार ग्रहण कर सभी स्टाफ का परिचय प्राप्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपेक्षा किया ।
