फतेहपुर । “जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए”सभी उत्सव एकता व खुशी का सन्देश देते हैं । मानव धर्म ही सर्वोपरि है, भारत देश एक है, यहाँ रहने वाले सभी सिर्फ भारतवासी हैं । इस पुनीत भाव को हृदय में रखकर गत वर्षों की भांति पुनः दीपमालिका उत्सव के पूर्व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में प्रातः 10 बजे यूथ आइकॉन व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा खागा स्थित सहारा वृद्धाश्रम के सभी 36 दिव्यांग बुजुर्गों व महिलाओं को लाई । गट्टा, पट्टी,मिठाई,मोमबत्तियां देकर उन्हें थोड़ी सी मिठास व खुशी देने का अल्प प्रयास किया गया । साथ ही डॉ० अनुराग द्वारा सभी वृद्धजनों को डेंगू से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि भी प्रदान की गई सभी वृद्धजन डॉ अनुराग को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे ।

इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव सहित वार्डेन कंचन परमार, कर्मचारी शैलेश शुक्ल,विकास चन्द्र,सुधीर मिश्र,रश्मि सोनी, आकांक्षा तिवारी,किरन,रीता,कोमल उपस्थित रहे ।
