बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी तहसील के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में ग्रामीणों ने तालाबी रकबे में अबैध रूप से निर्माण कार्य की शिकायत बिन्दकी तहसीलदार से की है ।
रामपुर गांव के निवासी धनंजय सिंह ने शिकायत में बताया कि गाँव के ही सुरेश कुमार उर्फ संतोष पुत्र चन्द्रिका प्रसाद ने तालाबी रकबे में मिट्टी की पुराई कराकर डीपीसी करा रहे है । तालाबी रकबा ग्राम सम्पत्ति है । जहाँ पर हो रहे अबैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की आवश्यकता है ।
