फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक 26 अक्टूबर 2024 समय 11:00 बजे सांसद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहूत की गयी है जिसमे समस्त जनप्रतिनिधिगण/ सदस्यगगणों की उपस्थिति अपेक्षित है ।
समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने-अपने विभागों द्वारा एजेण्डा के अनुसार संचालित योजनाओं की माह सितम्बर 2024 तक की प्रगति सूचना जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को उपलब्ध कराये । तत्क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप द्वारा अपने विभाग की एजेण्डा के अनुसार संचालित योजनाओं की बुकलेट हेतु दी गयी सूचनाओं के साथ ही आपके विभाग में जो अन्य योजनाए संचालित हो रही है । उनकी भी अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ 26 अक्टूबर 2024 को ससमय स्वयं बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे ।
