बिन्दकी/फतेहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर मौजूद एसीएमओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि यदि समय से पता चल जाए तो मानसिक रोग का इलाज संभव है । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलन करके किया । इस मौके पर अध्यक्ष राधा साहू ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मनोरोग से पीड़ित लोगों में जागरूकता फैलती है और वह स्वयं भी अपनी बीमारी में सुधार कर ठीक हो सकते हैं ।
इस मौके पर मनोचिकित्सक डॉ० रिंकी लाकरा ने कहा कि नींद ना आना या देर से आना उदास या मायूस रहना चिंता घबराहट होना उलझन आदि रहना मानसिक रोग के लक्षण है इसके अलावा किसी कार्य में मन न लगा आत्महत्या का विचार आना उल्टा सीधा बोलना बहुत अधिक गुस्सा होना भी मानसिक रोग के लक्षण है उन्होंने कहा कि इसका इलाज पूरी तरह से संभव है ।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ,डॉक्टर दिनेश कुमार ,डॉक्टर पंकज अवस्थी तथा फार्मासिस्ट अरविंद कुमार आदि रहे ।
