फतेहपुर । संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर के सामने नीम के पेड़ में गमछा बांधकर फांसी पर लटक गया । पड़ोसियों ने जब शव को नीम के पेड़ पर लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी ।
थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी सुंदरलाल लोधी मेहनत मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता है । बृहस्पतिवार की शाम खाना खाकर किसी काम से कहीं चले गए थे । घर पर 22 वर्षीय पुत्र जगरूप लोधी अकेले था । घर के सामने नीम के पेड़ में रात्रि लगभग 12 बजे सुंदर लाल का 22 वर्षीय पुत्र जगरूप लोधी गमछा बांधकर फांसी लगा कर जान दे दिया । आस पास के ग्रामीणों ने जब युवक को पेड़ से लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी । मौत की खबर सुनते ही मां राजरानी पिता सुंदरलाल भाई धर्मराज लोधी,महेश लोधी बहन आशा का हाल बेहाल रहा ।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
