फ़तेहपुर । जनपद में पटेल सेवा संस्थान में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल व वैज्ञानिक चिंतक महाराज की सँयुक्त जयंती के अवसर पर जाति तोड़ो- समाज जोड़ो सम्मेलन के लिए एक अहम बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक में प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया । जहाँ बताया गया कि महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संसद सदस्य चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि होंगे ।
डॉ० पटेल ने बताया कि वर्तमान सरकार दलित व पिछड़ो के हक़ पर डाका डाल रही है । उच्च पदों पर केवल श्रवण वर्ग की ही नियुक्ति हो रही है । सरकार रोजगार खत्म करने पर तुली है । उन्होंने कहा कि जाति गत जन गणना हो कर रहेगी व राजघाट में पटेल जी के सम्मान में राष्ट्रीय एकता घाट की मांग की जाएगी ।
इस मौके पर आयोजक अर्पित पटेल,सतनाम गौतम सहित शिवकुमार गौतम,सिद्धार्थ पटेल,राजेश पाटिल, संजय वर्मा, नरेन्द्र गौतम आदि लोग मौजूद रहे ।
