फतेहपुर । जनपद में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत नहर कॉलोनी फतेहपुर में ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में जहां मुख्य अतीत के रूप में सचिव रामदत्त मिश्र उपस्थित रहे । बैठक में जनपद में डीएपी की खाद की किल्लत व गेहूं की बुवाई के समय पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई । साथ ही पिछली बरसात में होने के कारण किसानों के धान की फसल की बर्बादी हुई है । जिसमे लेखपालों द्वारा सर्वे करा कर नुकसान की भरपाई हेतु किसानो को मुआवजा दिलाया जाए सरकारी धान केन्दों पर संचालन शुरू कराया जाए किसानों का धान उचित मूल्य पर खरीदा जाए व दलालों को दूर रखा जाए । किसानों को आलू व अन्य फसलों के बीच जैसे चना व गेहूं आदि उपलब्ध कराए जाएं और सरकारी छूट का लाभ दिया जाए ।
ग्राम प्रधानों के निर्देशित किया जाए कि किसानों के धान की प्याली उठाकर गौशालाओं में भिजवाई जाए । जिससे इसको जलने पर रोक लगाई जा सके ।
इस मौके पर रामसहाय पटेल, रामाश्रय, शिव बाबू, कंचन सिंह, मीना सिंह, लक्ष्मी सिंह, रिंकी जायसवाल, हिमांशु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
