– बकेवर से दो नमूने किए गए संग्रहीत, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा
फतेहपुर । दीपावली व भाई दूज के पर्व पर भारी मात्रा में बिकने वाले मावा मिठाईयों को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर बिन्दकी तहसील अन्तर्गत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कुल 06 नमूने जॉच हेतु संग्रहित किये गए तथा 250 कि०ग्रा० डोडा बर्फी (लच्छा बकेवर) जिसका अनुमानित मूल्य 40,000/- रूपये अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया । संग्रहित किये गये नमूनों में
बिन्दकी स्थित अमित कुमार के मिठाई के गोदाम से डोडा बर्फी (लच्छा बर्फी) का 02 नमूना संग्रहित किया गया तथा 250 किग्रा डोडा बर्फी (लच्छा बर्फी) जिसका अनुमानित मूल्य 40,000/रूपये अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर नष्ट कराया ।
बकेवर स्थित सुनील कुमार के खोया निर्माण इकाई से खोया का 01 नमूना संग्रहित किया गया । बकेवर स्थित अभिषेक के मिठाई की दुकान से पनीर का 01 नमूना संग्रहित किया गया कोड़ा जहानाबाद स्थित मो० इरफान के चीनी के निर्माण इकाई से गट्टा,चीनी खिलौना का 01 नमूना संग्रहित किया गया । कोड़ा दुर्गापुर रोड स्थित गोविन्द दुग्ध संग्रह केन्द्र से मिश्रित दूध का 01 नमूना संग्रहित किया गया । सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोग शाला भेजा गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।
इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार,धीरज कुमार दीक्षित,दिनेश चन्द्र,पूजा गुप्ता उपस्थित रहें ।
