फतेहपुर । जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना ललौली पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आठ नफर अभियुक्तगणों को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 52 अदद ताश की पत्ते व कुल 4630/ रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । वही गिरफ्तार अभियुक्तों में तालिब पुत्र सद्दीक उम्र करीब 20 वर्ष, अजय शाहू पुत्र रामसरन शाहू उम्र करीब 21 वर्ष, अबरार पुत्र मैकू उम्र करीब 41 वर्ष, मो0 इसराइल पुत्र रोशन उम्र करीब 22 वर्ष, मुबारक खां पुत्र तुल्ला उम्र करीब 38 वर्ष,रीतेश उर्फ शनी पुत्र रवि नाथ साहू उम्र करीब 21 वर्ष, राफत अली पुत्र सराफत अली उम्र करीब 29 वर्ष निवासीगण मोहल्ला आजाद नगर कस्बा बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर, अबुल हसन पुत्र स्व0 बाबू अहमद निवासी मो0 शास्त्री नगर कस्बा बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है । वही मौके पर ही तीन मोटर साइकिल मोटर वेकल्स ऐक्ट में सीज की गयी है ।
वही गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उप निरीक्षक सुमित नारायण तिवारी चौकी प्रभारी बहुआ थाना ललौली, उप निरीक्षक कृष्णकान्त राय,उप निरीक्षक प्रशि0 एरिश पटेल,कांस्टेबल शीवेन्द्र राजपूत,नितिन कुमार रहे ।
