फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में ऑनलाईन आवेदन किये जाने हेतु एततद्वारा सूचित किया जाता है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आनलाईन आवेदन प्राप्त किये जाते है जिसकी समय-सारणी घोषित की गई । प्री-मैट्रिक,पोस्ट मैट्रिक,टॉप क्लास के आवेदन की अंतिम तिथि–15 नवम्बर 2024 है ।
प्री- मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, टॉप क्लास के डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरीफिकेशन अंतिम तिथि–30 नवम्बर 2024 है । प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक,टॉप क्लास के इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन अंतिमतिथि–30 नवम्बर 2024 है ।
छात्रवृत्ति की पात्रता की शर्ते एवं विस्तृत जानकारी भारत सरकार के सुसंगत दिशा-निर्देश में वर्णित प्रतिबन्धों के अनुसार होगी । विस्तृत दिशा-निर्देश/पात्रता शर्ते दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की छात्र वृत्ति सम्बन्धी वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
