फतेहपुर । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पशुपालक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत स्वदेशी गायों में नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में 39 पशुपालकों का चयन किया जाना है । उक्त योजना अन्तर्गत साहीवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा एवं गंगातिरी स्वदेशी नस्ल गायों में अधिकतम दुग्ध उत्पादन के लिए गौपालको का चयन किया जाना है उक्त योजना में प्रोत्साहन की धनराशि एक बार नगद पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने का प्राविधान है ।
