फतेहपुर : आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिटौरा मे एक दिवसीय कुष्ठ निवारण प्रशिक्षण के अंतर्गत सघन कुष्ठ रोगी खोज एव नियमित निगरानी (एसीडी/आरएस) का प्रशिक्षण दिया गया ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिटौरा मे एन एल आर इंडिया के नेतृत्व में अनुसंधान सहायक पी सी यादव, किशोर कुमार पांडेय,पी.एम.डब्ल्यू.यस.पी. दीक्षित विनीता एवं अर्चना सिंह ने प्रशिक्षण दिया ।
प्रशिक्षण में कुष्ठ रोग के लक्षण एवं उपचार के बारे में सभी आशा एवं आशा संगिनी को जानकारी दी गई । इस सर्वे मे एक पुरुष एक महिला टीम का हिस्सा होंगे जो घर-घर जाकर कुष्ठ रोग का शारीरिक जांच करेंगे ।
अनुसंधान सहायक पी सी यादव ने बताया कि कुष्ठ के संदिग्ध नए केस की जांच होगी ।
यह जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर की जाएगी।संदिग्ध मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा साथ ही कुष्ठ रोग निवारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और बचाव के उपाय भी बताए गए ।
डॉ० विमल कुमार चौरसिया भी एसीडी व आरएस के बारे में आशाओं को विस्तृत जानकारी दी ।
इस एक दिवसीय आशा ट्रेनिंग मे 31 आशा वर्कर एवं 31 आशा सहायक पुरुष वर्ग ने भाग लिया ।
