बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को बकेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सभी जुआरियों डारी बुजुर्ग गांव के समीप फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे ।
बकेवर थानाध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर डारी बुजुर्ग गांव के समीप एक बगीचे में फड़ लगा कर जुआ खेलते हुए उमा शंकर पुत्र बृज लाल उत्तम 42 वर्षीय निवासी ईसेपुर,शालू पुत्र आयूब निवासी सकुरा उम्र 32 वर्षीय,सज्जन कुमार साहू पुत्र हरिप्रसाद 43 वर्षीय निवासी ईसेपुर व इकबाल पुत्र मौला उम्र 35 वर्षीय निवासी बहादुरपुर केवटरा को मौके से गिरफ्तार किया गया है । जिनके पास से एक ताश की गड्डी व कुल 12200 रुपये भी बरामद किया गया है । सभी पर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षण राकेश चन्द्र शर्मा,कांस्टेबल अजीत कुमार,संदीप चौधरी,आलोक यादव,धीरज यादव,शशि शेखर राय रहे ।
