फतेहपुर : विधानसभा अयाह शाह अंतर्गत ब्लाक असोथर के कई गाँवों में अध्यक्ष हेमलता पटेल नें रथ व टीम के साथ पहुँच कर सघन जनसम्पर्क किया ।

जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रबल उम्मीदवार गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष व फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत असोथर ब्लॉक के नरैनी, मनावा,इटरौरा,मटिहा,पुर बुजुर्ग सहित आस पास के लगभग एक दर्जन गाँवों व मजरों में पहुँच कर सघन जनसम्पर्क कर असोथर क्षेत्र में अभियान को गति गति प्रदान की ।
विजय संकल्प प्रतिज्ञा रथ व अपनी टीम के साथ पहुंची अध्यक्ष हेमलता पटेल ने घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं के प्रति जागरूक कर कांग्रेस के समर्थन मे मतदान करने को प्रेरित किया यहाँ उन्होंने गाँवो के जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की व गाँव की जनसमस्याओं से अवगत हुईं ।
अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया की वो असोथर क्षेत्र के भ्रमण पर हैं लोग कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को जानकर परिवर्तन के संकल्प के साथ कांग्रेस के साथ आ रहे हैं ।
