फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कुल 29 खाद्य नमूने संग्रहित कर मौके पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से त्वरित जांच की गयी तथा मौके पर 04 नमूनें मानक के विपरीत पाये गये तथा 25 नमूनें मानक के अनुरूप पाये गये । मानक के विपरीत पाये गये नमूनों से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपमिश्रण न करने की चेतावनी दी गयी तथा फल और सब्जियों की जांच के विशेष अभियान के अन्तर्गत कुल 07 नमूनें (सर्वे) जांच हेतु संग्रहित किये गये । जिनमें नवीन मण्डी स्थल खागा से करेला, परवल तथा पपीता का नमूना । थरियॉव सब्जी मण्डी से मिर्चा और बैगन तथा बिन्दकी फल मण्डी केला, पपीता का नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा गया ।
उक्त सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, पूजा गुप्ता उपस्थित रहे ।
