बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी-बकेवर मुगल मार्ग पर पीआरडी जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया । घटना में पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे बिन्दकी-बकेवर मुगल रोड पर पारादान मोड़ समीप तेज़ रफ़्तार दूध के टैंकर ने डयूटी जा रहे पीआरडी जवान सुरेश वर्मा उम्र 50 वर्षीय निवासी कामासी थाना जाफरगंज की मोपेड़ को टक्कर मारते हुए खाई में जा घुसा ।
आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थीं कि सुरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत ही गई । सुरेश डयूटी में अपने गाँव से सेलावन मार्ग होकर बिन्दकी मंडी समिति जा रहा था । तभी दूध का टैंकर बिन्दकी की ओर से तेज रफ्तार से आते हुए उनकी मोपेड़ में टक्कर मारी । टैंकर की चपेट में आकर मोपेड़ भी पूर्ण रूप से ध्वनि हो गईं । दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया । लोगो की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुँच कर शव को कब्ज़े में ले परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
