फतेहपुर । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद के दो वरिष्ठ नागरिकों अरुण कुमार सिंह आदर्श नगर सिविल लाइन्स व राम खेलावन सिंह आनन्दीपुरम कालोनी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया । जनपद में वर्तमान समय में 1428 वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड जारी किया जा चुका है ।
