
बिन्दकी/फतेहपुर । आज उच्च प्राथमिक विद्यालय छीछा मे बाल मेले का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन व पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ । मेले में बच्चों ने कई प्रकार के स्टॉल लगाए । अभिभावक एवम छात्रों ने खूब खरीददारी की । इस मौके पर विद्यालय की ओर से फ्री का स्टॉल लगाया गया । जिसमे सभी छात्र एवम अभिभावकों को समोसे वितरित किए गए । इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निर्मला सिंह भदौरिया के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


